back to top

दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1.65 लाख के पार हुई

पेरिस। दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को 165,216 हो गई। एएफपी द्वारा संकलित, आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 193 देशों में 2,403,410 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है जिनमें से 5,37,700 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

हालांकि माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर जारी आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल अधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अमेरिका अब कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है जहां कोविड-19 से मृतकों की संख्या 40,683 हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 7,59,786 है। इनमें से 70,980 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

इटली कोविड-19 से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 23,660 लोगों की मौत के साथ 1,78,972 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी प्रकार स्पेन में 2,00,210 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 20,852 लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से 19,718 लोगों ने जान गंवाई है एवं कुल 1,52,894 मामलों की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में 16,060 मौतों के साथ कुल 1,20,067 लोग संक्रमित हुए हैं।

चीन में जहां पर दिसंबर में सबसे पहले संक्रमण की शुरुआत हुई , वहां 4,632 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है और 82,747 लोग संक्रमित हुए हैं। यूरोप में कोरोना वायरस से 11,83,307 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,04,028 लोगों ने जान गंवाई है। अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से कोरोना वायरस के 7,93,169 मामले सामने आए हैं जिनमें 42,212 लोगों की मौत हुई है।

पूर्वी और दक्षिण एशिया में 1,66,453 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,030 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम एशिया में 126,793 लोग संक्रमित हैं जिनमें 5,664 लोगों की मौत हुई है। लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 103,857 मामले आए हैं जिनमें से 5,068 की मौत हुई है। अफ्रीका में कुल संक्रमितों की संख्या 21,957 है जिनमें 1,124 लोगों की मौत हुई है। ओशियाना क्षेत्र में 7,879 मामले आए हैं और 90 की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...