back to top

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 82726 हुई

पेरिस। कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 82,726 पर पहुंच गई। एजेंसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 11 बजे तैयार की गई तालिका से यह जानकारी मिली है। चीन के वुहान में दिसंबर में इस संक्रमण का पता चलने के बाद से अब तक 192 देशों में संक्रमण के 1,438,290 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इनमें से कम से कम 275,500 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

एजेंसी ने राष्ट्रीय प्राधिकारों तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिले आंकडों के आधार पर तालिका तैयार की है जो कुल संक्रमित लोगों की झलक भर पेश करती है, क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं। दुनियाभर में मंगलवार को जीएमटी समयानुसार 1900 बजे से संक्रमण के 41,107 नए मामले सामने आए हैं और 2,584 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में इस अवधि में सर्वाधिक 890 मौतें हुईं। इसके बाद स्पेन में संक्रमण से 757 मौतें हुईं।

फ्रांस और इटली बुधवार को अपने आंकड़े अपडेट करेंगे। इटली में संक्रमण से 17,127 लोगों की मौत हो चुकी है, संक्रमण के यहां 135,586 मामले हैं और 24,392 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्पेन में 14,555 लोगों मौत हो चुकी है और 146,690 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अमेरिका मौत के आंकड़े में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां संक्रमण के कुल मामले 399,929 हो गए हैं जिनमें से 12,911 लोंगो की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में 10,328 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी हैं और 109,069 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद ब्रिटेन का स्थान है जहां संक्रमण से 6,159 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 55,242 मामले हैं। चीन ने अब तक 3,333 लोगों की मौत होने और संक्रमण के 81,802 मामलों की जानकारी दी है। यहां 77,273 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मंगलवार को बारबाडोस, बेलीज और यूएस वर्जिन द्वीप ने कोरोना वायरस से पहली मौत होने की जानकारी दी।

यूरोप में अब तक संक्रमण के 750,276 मामले आ चुके हैं और 58,627 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और कनाडा में 13,309 मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के 417,740 मामले हैं। एशिया में संक्रमण के 125,215 मामले हैं और 4,395 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम एशिया में संक्रमण के 88,158 मामले और 4,234 मौतें हुई है। लातिन अमेरिका और कैरेबिया में संक्रमण के 39,297 मामले और 1,570लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका में संक्रमण से 537 लोगों की मौत हुई है और वहां संक्रमण के 10,605 मामले हैं।

RELATED ARTICLES

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...