back to top

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 377, कुल 11,439 मामले

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार शाम से कोरोना वायरस से 39 मौतें हुई हैं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 392 हो गई है। वहीं कोविड-19 से संक्रमण के मामलों में 1118 की वृद्धि हुई है जिससे इसमें मामले बुधवार को बढ़कर 11,933 हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से अभी भी संक्रमित मामलों की संख्या 10,197 है जबकि 1,343 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जबकि एक व्यक्ति बाहर चला गया है। कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंगलवार शाम से 39 व्यक्तियों की मौत हुई हैं। इनमें 18 मौतें महाराष्ट्र से, छह उत्तर प्रदेश से, चार गुजरात से, तीन मध्य प्रदेश से, दिल्ली और कर्नाटक से दो-दो और तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब और मेघालय से एक-एक मौते होने की सूचना है। कुल 392 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 178 मौतें हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली और गुजरात में 30-30, तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं।

पंजाब में 13 मौतें हुई हैं, तमिलनाडु में 12, जबकि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 11-11 मौतें हुई हैं। आंध्र प्रदेश में नौ मौतें, पश्चिम बंगाल में सात मौतों हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से चार लोगों की जान गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। झारखंड में दो मौतें हुई हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

हालांकि, विभिन्न राज्यों से बुधवार तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई एजेंसी की तालिका के अनुसार कोविड-19 के कम से कम 11,946 मामले सामने आए हैं और 405 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है। अधिकारी इसके लिए प्रक्रियात्मक देरी को कारण बता रहे हैं जो इसको लेकर हो रही है कि कौन सा मामला किस राज्य से जुड़ा है। शाम को अद्यतन किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं जहां संक्रमण के मामले 2,687 हैं, इसके बाद दिल्ली में 1,561 और तमिलनाडु में 1,204 है।

राजस्थान में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,005 हो गए हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 987, उत्तर प्रदेश में 735 और गुजरात में 695 हैं। तेलंगाना में 647 मामले हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश में 503 और केरल में 387 हैं। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 278 हो गए हैं, कर्नाटक में 277, पश्चिम बंगाल में 213 और हरियाणा में 199 हैं। पंजाब में संक्रमण के अब तक 186 मामले सामने आए हैं। बिहार में 70 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में कोरोना वायरस के 60 मामले हैं।

उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ में 33-33 मामले सामने आए हैं। झारखंड में 27 मामले हैं, चंडीगढ़ में 21 और लद्दाख में 17 मामले हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं। मेघालय, गोवा और पुडुचेरी में कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है। वेबसाइट में यह भी उल्लेख है कि नागालैंड के एक मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...