back to top

कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग मरीज की मौत

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित 64 वर्षीय मधुमेह पीड़ित एक मरीज की बुधवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मृत्यु हो गई। यह मरीज पूर्व में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गया था और फिर वह एक्स-रे के लिए एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर भी गया था।

बुजुर्ग मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इन दोनों चिकित्सा संस्थाओं को बंद कर दिया गया था और केजीएमयू में संपर्क में आए 20 कर्मियों को एहतियातन पृथकवास में रखा गया है। केजीएमयू की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक मरीज को स्वास्थ्य संबंधी और भी कई परेशानियां थीं। वह मधुमेह से पीड़ित था, जिसकी वजह से उसके गुर्दे भी खराब हो गए थे। उसके फेफड़ों में भी संक्रमण था। साथ ही वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाया गया था। उसे पृथक वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसे बचाने की भरसक कोशिश की गई लेकिन कोई उसे बचाया नहीं जा सका।

मरीज करीब एक हफ्ते पहले लखनऊ के मेडवेल हॉस्पिटल में इलाज कराने आया था। उससे अपना एक एक्सरे कराने को कहा गया था, जिसके लिए वह चरक डायग्नोस्टिक सेंटर गया था। इसी दौरान मरीज की हालत खराब हो गई और उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। उसे शनिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लाया गया। रोगी की हालत गम्भीर होने की वजह से उसे इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी कर्मियों की जांच की जा रही है और एहतियातन उन्हें पृथकवास में ही रखा जाएगा। इस बीच, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेन्द्र अग्रवाल ने सोमवार को मेडवेल हॉस्पिटल और चरक डायग्नोस्टिक सेंटर को पत्र लिखकर अपना सारा कामकाज बंद करके उस मरीज के सम्पर्क में आए अपने कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।

RELATED ARTICLES

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...