back to top

परिस्थितियों को देखकर डिविलियर्स का बल्लेबाजी क्रम बदला : कोहली

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारने का फैसला गलत साबित हुआ लेकिन कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह सोची समझी रणनीति थी जो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं चल पाई।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए थे। पंजाब ने इसके जवाब में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 33 गेंदों पर 73 रन बनाने वाले डिविलियर्स को चौथे नंबर के बजाय छठे नंबर पर भेजा गया। वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा गया।

कोहली ने कहा कि यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई लेकिन गेंदबाजों को 171 रन का बचाव करना चाहिए था। कोहली ने कहा, हम ने इस बारे में बात की थी, हम चाहते थे कि बल्लेबाजी के दौरान दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन रहे क्योंकि दो लेग स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे। कई बार चीजें आपके मुताबिक नहीं होती है। हम चाहते थे कि शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी का मौका मिले।

उन्होंने इसके साथ ही हैरानी जताई कि जिस मैच को 18वें ओवर में समाप्त हो जाना चाहिए था उसे पंजाब ने मैच की आखिरी गेंद पर जीता। कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, यह काफी हैरान करने वाला था। हमें लगा था कि मैच 18वें ओवर में खत्म हो सकता है। आखिरी ओवरों में थोडा सा दबाव आपको भ्रमित कर सकता है और ऐसे में कुछ भी संभव है।

कोहली ने हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि उनकी टीम मैच में बेहतर स्थिति में नहीं थी। मैच में 39 गेंद में 48 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, किंग्स इलेवन पंजाब ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम इस मुकाबले में बेहतर स्थिति में नहीं थे। मैच में नाबाद 61 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस लय को बरकरार रखेगी।

उन्होंने कहा, हमें पता था कि हमें एक बार जीत दर्ज करनी होगी जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम तालिका में सबसे निचले स्थान की टीम से कहीं बेहतर है। आखिरी के ओवरों में मैच करीबी हो गया लेकिन हमें लक्ष्य हासिल करने की खुशी है। राहुल ने कहा, टीम के खिलाडय़िों के कौशल में कोई कमी नहीं है लेकिन हम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले से अब तक मौकों को भुनाने में नाकाम रहे है। टूर्नामेंट में सत्र का पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच में अर्धशतक जड़ने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, मैं नर्वस नहीं था। यह यूनीवर्स बॉस की बल्लेबाजी है, मंत नर्वस कैसे हो सकता हूं। अमूमन पारी का आगाज करने वाले गेल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कहा, टीम ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा और यह कोई मुद्दा नहीं था। सलामी बल्लेबाज हमें अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं और उन्हें छेड़ना अच्छा नहीं है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...