back to top

डेटा से क्रिकेट में अच्छी प्रतिस्पर्धा को मिलना चाहिए प्रोत्साहन : द्रविड़

वाशिंगटन। भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा है कि क्रिकेट में रणनीति बनाने और खिलाडय़िों के चयन में मदद करने वाले डेटा (आंकड़ों) से अच्छी प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। द्रविड़ ने 15वीं एमआईटी स्लोन खेल विश्लेषण कांफ्रेंस में कहा, क्रिकेट में बेसबॉल की तरह ही डेटा का विशेष स्थान रहा है लेकिन पिछले 15 साल में हम औसत की तुलना करने की बजाय इसका इस्तेमाल रणनीति बनाने और खिलाडय़िों के चयन में कर रहे हैं।

एमआईटी कांफ्रेंस में क्रिकेट पर पहली परिचर्चा का विषय, हाउजडाटा : हाउ एनेलेटिक्स इज रिवोल्शनाइजिंग क्रिकेट (कैसे आंकड़ों के जरिए विश्लेषण में क्रिकेट में क्रांति आ रही है) में क्रिकेट की बेहतरी के लिए आंकड़ों के इस्तेमाल पर बात की गई। भारत के पूर्व कोच और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन और इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर इशा गुहा ने भी इसमें भाग लिया। इसके सूत्रधार डेल टेक्नॉलाजी के निदेशक आलोक सिंह थे।

द्रविड़ ने कहा, वह दिन दूर नहीं जब लोग सिंगल लेना छोड़ देंगे क्योंकि मैचअप उन्हें बताता है कि अगली दो या तीन गेंद में वह छक्का लगा सकते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि डेटा का इस्तेमाल गेंद और बल्ले के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा के लिए होना चाहिए, सिर्फ चौके छक्के लगाने के लिए नहीं। गुहा ने कहा कि कैसे टी20 क्रिकेट के आने के बाद से हर गेंद अहम हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा खिलाड़ी अब तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करके विरोधी खिलाडय़िों की प्रोफाइल समझ पाते हैं और उनके खिलाफ रणनीति बना पाते हैं।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...