back to top

दारा सिंह चौहान ने विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्य विधान परिषद में उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद थे।

चौहान 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार के रूप में घोसी से विधायक चुने गए थे लेकिन पिछले साल भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वहां हुए उपचुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) के सुधाकर सिंह के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सपा में शामिल होने से पहले चौहान भाजपा में ही थे।

चौहान अत्यंत पिछड़ी जाति से आते हैं। विधान परिषद उपचुनाव में उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें उम्मीदवार बनाने का भाजपा का फैसला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। पार्टी ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने दारा सिंह चौहान के नाम को स्वीकृति दी है। इस सीट के लिए उपचुनाव 30 जनवरी को होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...