डांस और सिंगिंग की प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

प्रगति भारत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। लखनऊ के स्मृति उपवन सांस्कृतिक स्थल बंगला बाजार आशियाना लखनऊ में चले प्रगति भारत महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक बेला में कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि मानो सचमुच तारे जमीन पर उतर गए हों। प्रगति भारत महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक बेला में एस के डांस क्रिएशन के निर्देशक सरोज कन्नोजिया के निर्देशन में आगवी नंदिनी, आर्य नंदिनी, आराध्या सिंह, दीक्षा सोलो डांस और सिंगिंग की प्रस्तुति दी। वहीं एक अन्य प्रस्तुति में सूराज कनोजिया, शिवांगी, शमा परवीन, आराध्या सिंह, अंशिका गुप्ता द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस दर्शकों की तालियां बटोरने में सफल रहा।
प्रगति भारत महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं रिदम डांस फैक्ट्री जिसके डायरेक्टर सागर खान के नेतृत्व ग्रुप डांस विद्या सिंह, अंकित यादव, रूबी, हिमेश एवं प्रदीप द्वारा किया गया। नंदिनी श्रीवास्तव द्वारा ट्रैक सिंगिंग; तथा बहुत सारे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। टी-सीरीज के लिए अपनी आवाज देने वाले जावेद खान खान ने मेल ओर फीमेल वॉइस में गाना गाकर सबको अचंभित किया। स्वरांजलि सांस्कृतिक मंच के निर्देशक इंजीनियर दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रगति भारत महोत्सव 2024 अपनेकलाकारों के साथ मंच के साथ पूरा न्याय किया। जहां एक तरफ दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं गीत प्रस्तुत किया और दर्शकों का मन मोह लिया वहीं, उनके टीम के कलाकार पूनम शीला ए के सिन्हा जो आज ही के दिन सेवानिवृत हुए हैं ने बेहद शानदार गाना गया, फैसल रंजन लाल और अमित पांडे द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। हनुश्री ट्रस्ट की ओर से हनु जायसवाल ने गाने और स्पीच के माध्यम से सबको अपनी तरफ आकर्षित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी लखनऊ वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रभु श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए तथा उनके द्वारा स्थापित मूल मयार्दाओं का सदेव अनुसरण करना चाहिए। उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार 27 जून को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के...

शास्त्रीय गायन, वादन, कथक और भरतनाट्यम ने मंच पर समां बांधा

भातखंडे : प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों नें दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ मे चल रहे ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला अभिरुचि...

जगन्नाथ रथ यात्रा से पूर्व हुआ सामूहिक हवन यज्ञ

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव लखनऊ। डालीगंज श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले स्थित 64वा श्री माधव...

Latest Articles