18 कलाकृतियां और भारत की धरोहर को दर्शाया गया
लखनऊ। यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर लखनऊ अंबेडकर पार्क के सामने प्रगति इवेंट तथा जेटेक संस्था द्वारा संचालित समर कार्निवल 2025 का भव्य आयोजन बहुत ही सुंदर और मनमोहन तरीके से 30 जून तक लखनऊ वासियों के लिए मनोरंजन, रोमांच, सांस्कृतिक माध्यम से बेहतरीन परफॉर्मेंस जारी रहेगा। यूपी दर्शन पार्क में जहां प्राकृतिक रूप से सुंदर वन क्षेत्र वेस्ट मटेरियल से तैयार 18 कलाकृतियां और भारत की धरोहर को दशार्या गया है, वही गोमती नदी के किनारे सुंदर पुल के द्वारा पर एक से एक बढ़कर रोमांचकरी प्रदर्शन जैसे साइकिलिंग बोट, बैलून बोट, सामान्य बोट युवाओं को खूब भा रहा है। गोमती नदी से 45 फुट की ऊंचाई पर जिपलाइन (या फ्लाइंग फॉक्स) जिसके अंतर्गत कमांडो नेट क्लाइंबिंग, टायर क्लाइंबिंग, वॉल क्लाइंबिंग और वाटर क्लाइंबिंग जैसे एक से बढ़कर एक हिम्मतवाले प्रदर्शन शाम को सुंदर लाइटों में बेहद खूबसूरत हो जाते है।
प्रगति इवेंट के सांस्कृतिक मंच पर आज लिरिक अकैडमी का म्यूजिक एंड डांस राजाजीपुरम ब्रांच जिसके निर्देशक राय मणिपत राय, कोआॅर्डिनेटर तथा डांस टीचर प्राची श्रीवास्तव, कोआॅर्डिनेटर नवीन श्रीवास्तव, गिटारिस्ट सुधांशु निगम और सहायक टीचर वैष्णवी चौरसिया हैं। किसी सफल निर्देशन में नृत्य और गायन का जबरदस्त तड़का समर कार्निवल 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज विशेष रूप से आॅनवी, यश कुमार, रिद्धिमा दीक्षित, यशवी, अनोखी, सिद्धि श्रीवास्तव और स्वर परफॉर्मेंस ज्योति रावत,पार्थ जायसवाल और अद्य्यान्त श्रीवास्तव का कीबोर्ड परफॉर्मेंस ने मंगलवार को मंगल कर दिया और असंख्य तालियां बटोर कर अपनी उपस्थिति सार्थक कर दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज विशेष रूप से मनीष त्रिपाठी का झांकी डांस ग्रुप खूब छाया जिसमें दिव्या, आर्यन, स्वाति, रोशनी, अर्पित, शिव, दृष्णा और कृषु शामिल रहे। उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सर्टिफिकेट देकर कलाकारों को सम्मानित किया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।