back to top

चक्रवात पुरी पहुंचा प्रचंड चक्रवात फोनी, भारी बारिश

भुवनेश्वर। अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी शुक्रवार सुबह पुरी तट पर पहुंचा जिससे कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। समुद्र के किनारे बसे मंदिर शहर पुरी में कई इलाके और अन्य जगहों में पानी भर गया है। राज्य के सभी तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गई हैं

कई पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गई हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच. आर. बिस्वास ने कहा, चक्रवात सुबह करीब आठ बजे पुरी तट पर पहुंचा और चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन घंटे का समय लगेगा। बिस्वास ने बताया कि चक्रवात का केंद्र करीब 28 किलोमीटर दूर है और वह 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। चक्रवात के तट पर पूरी तरह पहुंचने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे तक खत्म होने की संभावना है। पुरी और आसपास के इलाकों में 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जो 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकता है।

बी. पी. सेठी ने बताया कि…

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी. पी. सेठी ने बताया कि चक्रवात के कारण गंजाम, पुरी, खोरधा और गजपति जैसे कई तटीय जिलों में प्रचंड हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि कम से कम 11 तटीय जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। इन लोगों को 4,000 शिविरों में ठहराया गया है जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं। सेठी ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित

नयी दिल्ली । विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम को रविवार को तब करारा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता अमन...

न्यायमूर्ति एम. सुंदर होंगे मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली । मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय ने...

भारत की जैसमीन लंबोरिया बनीं विश्व चैम्पियन, नुपूर की चांदी व पूजा को कांस्य

लिवरपूल । भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया जब वह विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक की रजत...

Most Popular

सर्वपितृ अमावस्या 21 को, बन रहे हैं शुभ संयोग

लखनऊ। सनातन धर्म में सर्व पितृ अमावस्या का खास महत्व होता है। यही वो दिन होता है जब पूरे पितृपक्ष में जिन पूर्वजों का...

राजीव आचार्य साहित्यमहोपाध्याय उपाधि से अलंकृत

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलनलखनऊ। हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन में आयोजित एक समारोह में राजीव आचार्य को...

नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा को लगाएं नौ अलग-अलग भोग, होगा शुभ

लखनऊ। शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की पूजा के लिए बहुत महत्व रखता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की...

लखनऊ जू में लगेंगे नये झूले

झूले समय के साथ टूट-फूट कर जर्जर अवस्था में हो गये थेलखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में प्रतिवर्ष लगभग 14-15 लाख...

ख़्याल तराना बाल वर्ग में अथर्व प्रथम व आद्या द्वितीय

एसएनए सभागार में 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) के संत गाडगे सभागार में 51वीं संभागीय...

जिउतिया व्रत रख कर की संतान की दीर्घायु की कामना

शाम को व्रती महिलाओं ने नदी-घाटों व घरों में स्नान कियालखनऊ। संतान की मंगलकामना व दीघार्यु को लेकर रविवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत...

शारदीय नवरात्र पर बन रहा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

लखनऊ। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र...

नृत्य नाटिका के जरिए दिया जिनवाणी का संदेश

जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर...