back to top

चक्रवात ‘मोंथा’ का तांडव, ओडिशा में बारिश और भूस्खलन से भारी संपत्ति का नुकसान


भुवनेश्वर। भीषण चक्रवात मोंथा कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया क विभिन्न जिलों से भूस्खलन, पेड़ों के उखड़ने और घरों को नुकसान की कई घटनाएं सामने आई हैं।आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के तटीय क्षेत्र में 30 किलोमीटर प्रति घंटा से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

इन क्षेत्रों में खुर्दा, कटक, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जैसे जिले शामिल हैं।जारी बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि सबसे अधिक 105 मिलीमीटर बारिश मयूरभंज जिले में, इसके बाद बालासोर में 93.5 मिलीमीटर, खुर्दा में 90 मिलीमीटर और चांदबाली में 74.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

भीषण चक्रवात मोंथा के मंगलवार शाम पड़ोसी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद कमजोर होने पर
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिणी ओडिशा क्षेत्र के लिए अपने रेड और आरेंज अलर्ट वापस ले लिए हैं और एक नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ मनोरमा मोहंती ने कहा, हमने गंजाम, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, कोरापुट, मलकानगिरी, रायगड़ा, गजपति, कालाहांडी और नवरंगपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।उन्होंने कहा कि हवा की गति के पूर्वानुमान में भी संशोधन किया गया है।

मोहंती ने कहा,मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में सतह पर हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा से 55 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी, जो 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हो सकती है, जबकि गजपति, रायगड़ा, कालाहांडी और नवरंगपुर में हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा से 45 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार रात को चक्रवात के दस्तक देने के बाद की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि मोंथा का ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है।हालांकि, उन्होंने कहा कि बचाव दलों की तैनाती और अन्य तैयारियों के उपाय तब तक जारी रहेंगे जब तक यह चक्रवात दिन में राज्य को पार नहीं कर जाता।

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा,तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर चक्रवाती तूफान मोंथा पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और (सुबह 5:30 बजे) नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 460 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

आईएमडी ने कहा कि यह तूफान तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा तथा अगले तीन घंटों के दौरान गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा और उसके बाद के छह घंटों के दौरान दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।

विभाग ने यह भी कहा कि तटीय वेधशालाओं, स्वचालित मौसम स्टेशनों, जहाजों और उपग्रहों के डेटा के साथ-साथ मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम में स्थित डॉप्लर वेदर रडार (डीडब्ल्यूआर) के माध्यम से चक्रवात की गतिविधि पर करीब से नजर रखी जा रही है।

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि अधिकारी कमजोर होते तूफान पर लगातार नजर रख रहे हैं क्योंकि यह आंतरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है, जिससे तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
 

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...