back to top

Cyclone Fani: फोनी के कारण भुवनेश्वर में एम्स पीजी 2019 परीक्षा रद्द

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चक्रवाती तूफान फोनी के कारण एम्स पीजी 2019 परीक्षा के लिए भुवनेश्वर में परीक्षा केन्द्र रद्द किए जाने की शुक्रवार को घोषणा की और सूचना तथा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर की शुरूआत की।

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया और किसी भी सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बरों 011-23061302/23063205/ 23061469 (फैक्स) पर कॉल करने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट किया, एम्स पीजी परीक्षा पांच मई को निर्धारित है। चक्रवात फोनी के कारण एम्स दिल्ली भुवनेश्वर में परीक्षा केंद्र रद्द कर रहा है। भुवनेश्वर में परीक्षा रद्द होने से प्रभावित छात्रों के लिए स्थिति सामान्य होने पर जल्द ही एक और परीक्षा आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण एम्स भुवनेश्वर में एक इमारत की छत का एक हिस्सा टूट गया लेकिन सभी छात्र, स्टॉफ और मरीज सुरक्षित बताए गए है।

सुदान ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि

सुदान ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि एम्स भुवनेश्वर में सभी मरीज सुरक्षित है। फोनी तूफान के कारण हुए नुकसान की जल्द ही भरपाई की जाएगी। भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान फोनी ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दे दी जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए । राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के डीआईजी रणदीप राणा ने कहा कि सभी एहतियाती कदम उठाए गए है। राज्य प्रशासन ने तूफान की आशंका के कारण दो दिनों में लगभग 10 हजार गांवों और 52 नगरों से लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...