back to top

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआ
लखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को गीता का उपदेश – साइकिल के संग विषयक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड साइकिल यात्रा में सहभागिता करने वाले जैन साइक्लिस्टों सहित खेल के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों द्वारा योग व सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। सनातन महापरिषद भारत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआ। रैली 1090 चौराहा और कालिदास मार्ग होते हुए वापस हॉस्पिटल परिसर में संपन्न हुई। रैली में करीब 200 साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम पांडेय, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के डायरेक्टर डॉ. आनंद किशोर पांडेय, एनसीएससी के चेयरमैन डॉ. चन्द्र मोहन नौटियाल, अवध ग्रुप आॅफ कॉलेजेज के चेयरमैन ऋषि गोयल व प्रमोद शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...