back to top

2018-19 में बैंकिंग, सरकारी और महत्वपूर्ण संस्थानों पर सबसे अधिक साइबर हमले: सिस्को

नई दिल्ली: साइबर अपराधियों ने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में सबसे अधिक बैंकिंग, वित्तीय, सरकारी एवं महत्वपूर्ण संस्थाओं को निशाना बनाया। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिस्को की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। सिस्को इंडिया और सार्क के निदेशक (सुरक्षा कारोबार) विशक रमण ने पीटीआई-भाषा से कहा, हैकरों की गतिविधियां लगातार जारी हैं। उनके अभियान बहुत लक्षित हैं। हमने पाया है कि बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र पर सबसे अधिक (20.1 प्रतिशत), सरकार (19.6 प्रतिशत) और महत्वपूर्ण संस्थानों (15.1 प्रतिशत) को सबसे अधिक साइबर हमले झेलने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी रक्षा, सूचना-प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हमले तेज कर रहे हैं। रिटेल, आतिथ्य सेवा, एंटरटेनमेंट और ई-वाणिज्य जैसे क्षेत्रों पर पीओएस मालवेयर के जरिए हमले किए जा रहे हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, परिवहन के साथ-साथ बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों पर रैंसमवेयर से निशाना बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...