back to top

वायरसरोधी दवा उमिफेनोविर का क्लीनिकल परीक्षण करेगा सीएसआईआर संस्थान

लखनऊ(उप्र)। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की लखनऊ स्थित प्रयोगशाला केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) को औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने कोरोना वायरस मरीजों के उपचार के लिए वायरसरोधी दवा उमिफेनोविर के क्लीनिकल परीक्षण करने की अनुमति दे दी है। एक बयान में बताया गया कि तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल करेंगे।

बयान में कहा गया है कि इस दवा का इस्तेमाल करना सुरक्षित है और यह मानवीय कोशिकाओं में वायरस को प्रवेश करने से रोकती है। उमिफेनोविर चीन और रूस में मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा के लिए इस्तेमाल की जाती है और इसे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के उपचार के लिए संभावित दवा के रूप में देखा जा रहा है। सीडीआरआई के अनुसार जुलाई माह में इस औषधि का परीक्षण कोविड-19 के मरीजों पर किए जाने की संभावना है। उसका कहना है कि यदि क्लीनिकल परीक्षण सफल रहा, तो उमिफेनोविर कोविड-19 के खिलाफ एक सुरक्षित, प्रभावकारी एवं सस्ती दवा हो सकती है।

सीडीआरआई के निदेशक प्रोफेसर तापस कुंडू ने गुरुवार को भाषा को बताया कि सीडीआरआई का तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और एराज लखनऊ मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल लखनऊ में किया जाएगा। उन्होंने बताया, इस दवा का प्रोफाइल अच्छा और सुरक्षित है और यह मानव कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को रोकने और प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने का कार्य करती है।

चीन और रूस में उमिफेनोविर का उपयोग मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए किया जाता है एवं अन्य किसी देश में यह उपलब्ध नहीं है। प्रो कुंडू ने बताया कि कोविड-19 के रोगियों के इलाज में इसके संभावित उपयोग के लिए इसे हाल में चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित सीडीआरआई ने रिकॉर्ड समय में उमिफेनोविर के निर्माण के लिए प्रक्रिया प्रौद्योगिकी विकसित की है।

उन्होंने बताया कि दवा के निर्माण और विपणन के लिए किफायती प्रक्रिया प्रौद्योगिकी का लाइसेंस मेडिजेस्ट फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, गोवा को दिया गया है, जिसने पहले ही इसके लिए औषधि महानियंत्रक से परीक्षण लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। प्रो. कुंडू ने बताया कि दवा के लिए सारा कच्चा माल देश में उपलब्ध है और यदि क्लीनिकल परीक्षण सफल रहा, तो उमिफेनोविर कोविड-19 के खिलाफ एक सुरक्षित, प्रभावकारी एवं सस्ती दवा हो सकती है। उन्होंने कहा कि डीजीसीआई ने उच्च प्राथमिकता के आधार पर इस आवेदन को मंजूरी दी है ताकि भारतीय मरीजों को जल्द से जल्द यह दवा मिल सके।

RELATED ARTICLES

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...