back to top

भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच पर मंडराया संकट

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच पांच जनवरी को गुवाहाटी में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को देखते हुए बीसीसीआई और असम क्रिकेट संघ (एसीए) नागरिकता (संशोधन) विधेयक के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

श्रीलंका की टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की संक्षिप्त श्रृंखला के लिए भारत आ रही है जिसकी शुरुआत गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होगी लेकिन शहर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण इस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। एसीए के उपाध्यक्ष परीक्षित दत्ता ने बताया, फिलहाल हम नहीं बता सकते कि गुवाहाटी में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा या नहीं। सभी प्राधिकरण (राज्य पुलिस, गृह मंत्रालय) स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हमें कुछ देर इंतजार करना होगा। अब भी तीन हफ्ते का समय बचा है इसलिए हमें उम्मीद रखनी होगी।

बीसीसीआई और एसीए दोनों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय टीम की सुरक्षा का सवाल है।गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन के कारण असम और सेना के बाद रणजी ट्राफी मैच के चौथे दिन का खेल रद्द करना पड़ा और खिलाड़ी अपने होटलों में ही रहे।

असम और ओड़िशा के बीच नौगांव में अंडर-19 कूच बेहार ट्राफी मैच भी रद्द कर दिया गया और मेहमान टीम को हाईवे पर होटल में रुकने को बाध्य होना पड़ा जिससे कि टकराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचा जा सके। अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ पहले दौर का रणजी ट्राफी मैच खेलने वाली झारखंड की टीम कोलकाता में रुकी हुई है और उसे 17 दिसंबर से असम के खिलाफ होने वाले टीम के दूसरे मैच से पहले बीसीसीआई की स्वीकृति का इंतजार है।

बीसीसीआई के अधिकारियों को हालांकि अगले तीन हफ्तों में गुवाहाटी में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, इस समय भारत बनाम श्रीलंका मैच के स्थानांतरण को लेकर प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। हां, हम सभी सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और समय करीब आने पर हम फैसला करेंगे। तब तक बीसीसीआई इंतजार करेगा।

यह पूछने पर कि गुवाहाटी के मैच की मेजबानी में असमर्थ रहने पर क्या बीसीसीआई वैकल्पिक स्थल को लेकर तैयार है, अधिकारी ने कहा, फिलहाल हमने किसी वैकल्पिक स्थल को नहीं चुना है लेकिन अपरिहार्य कारणों की स्थिति में हम हमेशा विकल्प के साथ तैयार रहते हैं। फिलहाल उम्मीद करते हैं कि चीजें सामान्य होंगी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैच हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...