back to top

महिलाओं के खिलाफ अपराधों ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल : लल्लू

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रोजाना हो रहीं रेप, गैंगरेप, हत्या, तेजाब डालकर जलाये जाने, छेड़खानी से तंग आकर बच्चियों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाथरस, बलरामपुर, प्रयागराज, बुलन्दशहर, आजमगढ़, वाराणसी, लखीमपुर, गोरखपुर, अलीगढ़ आदि जनपदों में हुई जघन्य घटनाओं से क्षुब्ध और आक्रोशित प्रदेश की जनता उबर नहीं पायी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसी बीच सोमवार को गोंडा जिले के परसपुर में तीन सगी नाबालिग बहनों पर रात्रि में सोते समय अपराधियों द्वारा तेजाब फेंककर गंभीर रूप से घायल किये जाने की घटना और मंगलवार को चित्रकूट में बच्चियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना और प्रतापगढ़ में छेड़खानी से तंग आकर किशोरी द्वारा आत्महत्या की घटना ने भाजपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल है। त्वरित और सख्त कार्यवाही न किये जाने के चलते न्याय मिलने से वंचित बच्चियों और महिलाओं द्वारा आत्महत्या की घटनाएं प्रदेश की योगी सरकार की अक्षमता और पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली का परिणाम है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है कि प्रदेश सरकार इन घटनाओं के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के बजाये पीड़ितों को चुप कराने और अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। यही कारण है कि अपराध थमने के बजाए और अधिक तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले और इरादे बुलंद हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ ठोस कार्यवाही करती तो चित्रकूट और प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के जनपदों में हो रहीं सैंकड़ों दुःखद घटनाओं को रोका जा सकता था। यह घटनाएं भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और उन्हें न्याय दिलाने में असफल कानून व्यवस्था का साफ सबूत है। उन्होंने कहा कि आखिर कब रूकेंगी महिलाओं और बच्चियों के साथ जघन्य घटनाएं? प्रदेश सरकार आखिर अपनी कुंभकर्णी नींद से कब जागेगी? महिलाओं और बच्चियों की अस्मिता के साथ हो रहा खिलवाड़ कब थमेगा?

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...