back to top

ऑस्ट्रेलिया में 6 जून से होगी क्रिकेट की वापसी

मेलबर्न। कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद आस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी20 टूर्नामेंट के जरिये होगी।

सीडीयू टॉप एंड टी20 राउंड राबिन टी20 टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग लेंगी जो छह से आठ जून तक खेला जायेगा। इसमें मैदान पर 500 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी चूंकि डारविन में 21 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। टूर्नामेंट में डारविन प्रीमियर ग्रेड के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी जिसमें नार्दर्न टेरिटरी की एशिया कप प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे।

कोरोना महामारी से पहले 13 मार्च को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से क्रिकेट दुनिया भर में बंद है। नार्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मौरिसन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा,खेल में आये अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का यह सुनहरा मौका है। पिछले कुछ महीने दुनिया भर में काफी कठिन रहे। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के जरिये क्रिकेट प्रेमियों को खुशी का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्र्रिकेट फेसबुक पेज पर भी की जायेगी।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...