पर्यावरण संरक्षण कर सुखमय विश्व का निर्माण करें: अमरनाथ

लखनऊ में होगा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन

लखनऊ। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाण्डेशन तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्य प्रशिक्षण संस्थान की एक संयुक्त बैठक सरस्वती शोध संस्थान, निराला नगर लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए हिन्दू एवं आध्यात्मिक सेवा फाउण्डेशन के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक अमरनाथ ने कहा कि भारतवर्ष युगों से ही मानवता, मनुष्यता, जीवन मूल्य, जीव- जंतु तथा प्रकृति एवं पर्यावरण का महत्व समझकर इनका संरक्षण और संवर्धन करता आया है।
विगत 200 वर्षों में पाश्चात्य की अवैज्ञानिक चमक दमक वाली विचारधारा के नाते ही आज विश्व पर्यावरण प्रदूषण, ओजोन परत में छेद, बढ़ता हुआ कार्बन उत्सर्जन, बढ़ती हुई बीमारियां, अशांति आदि का शिकार बन गया है। हम हिन्दुत्व की जीवन पद्धति को अपना एवं पर्यावरण संरक्षण करके एक सुखमय विश्व का निर्माण करें।
अमरनाथ ने बताया कि लखनऊ में 2025 में पहला हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। नारी सम्मान को समाज में बढ़ावा मिले इसके लिए शारदीय नवरात्र में कन्या वंदन का कार्यक्रम करवाया जाएगा। आगामी गोपाष्टमी पर गौवंदन के कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे । विद्यालयों में जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण देने के लिए महानगर शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस निमित्त लखनऊ महानगर के विद्यालयों में संपर्क करने के लिए संपर्क टोली का निर्माण किया गया है।
विद्यार्थियों में देशभक्ति भाव जागरण के लिए नवंबर के महीने में परमवीर चक्र विजेता बंदन का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक को संस्थान के संरक्षक मंडल के सदस्य आदित्य द्विवेदी,आलोक चांटिया तथा प्रांत संयोजक डॉक्टर प्रमोद शुक्ला ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत सह संयोजक गगन श्रीवास्तव, रविता पांडे, रूपम विनोद, दिनेश कपूर, सुशांत राय, विनय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, सौरभ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

शतभिषा नक्षत्र और ब्रह्म योग में वरुथिनी एकादशी 24 को

लखनऊ। वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि मुख्य रुप से भगवान विष्णु...

युवाओं की सोच को दर्शाता है नाटक करवट बदलती जिंदगी

एसएनए में 17 दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन तीन नाटकों का मंचनलखनऊ। मंचकृति समिति संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित 17...

पृथ्वी दिवस पर शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

50-50 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रोज भेजेंगेलखनऊ। गोमती को निर्मल बनाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को सुरक्षित करने के लिए आज से...

Latest Articles