back to top

सी आर पाटिल गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सी आर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

तीसरी बार के सांसद पाटिल को जीतू भाई वाघाणी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 65 वर्षीय पाटिल को एक ऐसे प्रभावी सांसद के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने न सिर्फ प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया बल्कि जनता से संपर्क भी बनाए रखा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन में समन्वय का काम देखते हैं।

उन्होंने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में पांच लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वह गुजरात में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले सांसदों में शुमार थे। गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है।

पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के समय उन्होंने लोकसभा में लद्दाख के बारे में प्रभावी भाषण देकर युवा सांसदों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...