back to top

भारत में कोविड-19 के मामले दुनिया में सबसे कम : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घनी आबादी के बावजूद भारत में प्रति लाख व्यक्ति पर कोविड-19 के मामले दुनिया में सबसे कम हैं और ठीक होने की दर अब करीब 56 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ की 21 जून की 153 वीं स्थिति रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोरोना वायरस के 30.04 मामले हैं जबकि वैश्विक औसत तीन गुणा से भी अधिक 114.67 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ये कम मामले कोविड-19 की रोकथाम, प्रसार रोकने और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के उठाए गए क्रमिक, एहतियाती कदमों की बदालैत हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थिति रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका में प्रति लाख आबादी पर 671.24 मामले हैं, जबकि जर्मनी, स्पेन, ब्राजील और ब्रिटेन में प्रति लाख आबादी पर क्रमश: 583.88, 526.22, 489.42 और 448.86 मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि रूस में प्रति लाख आबादी पर 400.82 मामले हैं जबकि कनाडा, ईरान और तुर्की में क्रमश: 393.52 मामले, 268.98 मामले, 242.82 मामले और 223.53 मामले हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के 4,25,282 मामले हैं और 13,699 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 9,440 मरीज ठीक हुए। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,37,195 हो गई है और ठीक होने की दर 55.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान में संक्रमण के 1,74,387 मामले हैं और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। मंत्रालय ने कहा, ठीक होने वाले मरीजों और मौजूदा मरीजों के बीच अंतर बढऩा जारी है। कोविड-19 की जांच के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा है और सरकारी प्रयोगशाला की संख्या बढ़कर 723 और निजी प्रयोगशाला की संख्या 262 हो गई है। कुल 985 प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच की जा रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंसाधन परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 21 जून तक 69,50,493 नमूने लिए गए। रविवार को 1,43,267 नमूने लिए गए।

सोमवार को सुबह आठ बजे तक कोविड-19 के 14,821 नए मामले आए जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 4,25,282 हो गई और 445 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 13,699 हो गई। संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख पार करने के आठ दिन बाद ही संक्रमित लोगों की संख्या चार लाख से ज्यादा हो गई। एक जून के बाद से संक्रमण के 2,34,747 मामले आए हैं। लगातार 11 वें दिन सोमवार को देश में दस हजार से ज्यादा मामले आए।

RELATED ARTICLES

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए 'हाई-प्रोफाइल' लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के....

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...

एमएसएमई को 3,822 करोड़ का संबल, 3.11 करोड़ रोजगार वाले क्षेत्र को और मजबूती

वस्त्रोद्योग में 5,041 करोड़ का प्रावधान, 30,000 नए रोजगार और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म...