back to top

कोविड-19 के मामले 11 दिन में हो रहे हैं दोगुने, मृत्युदर 3.2 प्रतिशत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों से धीमी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में रोगियों की मृत्यु दर भी इन विकसित देशों के मुकाबले काफी कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय और दुनियाभर में संक्रमण तथा मौत के पुष्ट मामलों को रिकॉर्ड करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले पांच दिन में 500 से 1,000 हो गए और फिर चार दिन में 2,000 पर पहुंच गए। इसके बाद केवल तीन दिन में मामलों की संख्या दोगुनी होकर 4000 पर पहुंच गई लेकिन इसके बाद रोगियों की संख्या 8,000 पहुंचने में छह दिन लगे।

इसके बाद मामलों की संख्या आठ दिन में 16,000 और 10 दिन में 32,000 पर पहुंची। इसकी तुलना में अमेरिका में तीन दिन में मामले 500 से 1,000 हो गए और फिर दो ही दिन में 2,000 पर पहुंच गए। इसके बाद केवल तीन दिन में मामले दोगुने होकर 4000 पर और अगले दो दिन में 8,000 हो गए। इसके बाद मामलों की संख्या दो दिन में ही 16,000 पर और अगले दो ही दिन में 32,000 पर पहुंची।

इटली में इसी तरह से 500 से संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 32,000 तक क्रमश: दो, दो, चार, तीन, चार और पांच दिन में दोगुना होते हुए पहुंचा। वहीं स्पेन में इसी रेंज में मामलों की संख्या की वृद्घि में क्रमश: दो, दो, दो, तीन, तीन और चार दिन लगे। ब्रिटेन और जर्मनी में भी मामले दोगुने होने की दर अपेक्षाकृत ज्यादा रही। हालांकि मामले दोगुने होने की दर के मामले में कनाडा की दर भारत से कम रही है।

इसी तरह आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत में जब सौ रोगियों की मौत हुई तब संक्रमण के 4,067 मामले थे। इस स्तर पर फ्रांस में 5,423, इटली में 3,089, स्पेन में 4,231, ब्रिटेन में 2,630 और ब्राजील में 3,904 मामले थे। भारत में कोविड-19 संक्रमण से 500 रोगियों की मौत के आंकड़े के समय संक्रमितों की संख्या 15,712 थी। मौतों के इस आंकड़े के दौरान फ्रांस में मामलों की संख्या 14,459, इटली में 10,149, स्पेन में 13,716, ब्रिटेन में 11,658 और ब्राजील में 12,056 थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...