back to top

न्यायालय ने हुसैन सागर झील में आखिरी बार मूर्ति विसर्जन की मंजूरी दी

यी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना प्राधिकारियों को हैदराबाद की हुसैन सागर झील में प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाओं के आखिरी बार विसर्जन की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि हैदराबाद शहर में यह बार-बार आने वाली समस्या है और कई निर्देश देने के बावजूद राज्य सरकार ने वहां मूर्तियों के विसर्जन पर रोक तथा प्रदूषण पर लगाम लगाने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया। न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर विचार के बाद यह आदेश दिया। मेहता ने कहा कि झील में प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाए गए हैं और विसर्जन के तुरंत बाद प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया जाएगा और उन्हें ठोस अपशिष्ट निस्तारण स्थलों पर ले जाया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने बहरहाल यह भी कहा कि लोगों का अनुशासन और सहयोग भी महत्वपूर्ण है। मेहता ने पीठ को आश्वस्त किया कि अगले साल तक निर्देशों को पूरी तरह लागू किया जाएगा और इस साल व्यवस्था करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पीठ ने कहा, श्रीमान मेहता आप यह नहीं जानते कि झील की सफाई में काफी पैसा खर्च किया गया है। हर साल अगर आप विसर्जन करने देंगे तो फिर सौंदर्यीकरण या पैसा खर्च करने का क्या तुक है। यह बर्बादी है। आपको कदम उठाने चाहिए। आप आखिरी क्षण में आ रहे हैं। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 13 सितंबर को हुसैन सागर झील तथा शहर में ऐसे अन्य जलाशयों में प्लास्टर आफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगाने के अपने आदेश में सुधार करने से इनकार कर दिया था। वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने आदेश में सुधार का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी।

RELATED ARTICLES

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

कांग्रेस ने अपने शासन में वोट के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी: PM मोदी

कलियाबोर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पूर्वाेत्तर राज्य असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए...

बम की धमकी पर दिल्ली-बागडोगरा विमान की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

लखनऊ। दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान को रविवार सुबह...

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना बॉलीवुड में डेब्‍यू की तैयारियों में जुटी

मुंबई। अपनी मां महिमा की तरह बेहद खूसूरत, इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी महिमा चौधरी की बेटी अरियाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर इन दिनों...

उत्साह से लबरेज आररसीबी की टीम अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए उतरेगा

वडोदरा। अब तक अपने चारों मैच जीत कर उत्साह से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात जायंट्स के खिलाफ सोमवार को यहां...