back to top

भारत-इंग्लैंड सीरीज पर कोरोना का साया

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्लैंड सीरीज पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद गरनी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी आइसोलेट किया गया है। कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य और रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को पृथकवास में रखा गया है जो दयानंद के संपर्क में आये थे। ये चारों लंदन में हैं जबकि बाकी टीम 20 दिन के ब्रेक के बाद शाम को डरहम में एकत्र होगी। लंदन से डरहम बस से जाने में पांच घंटे लगते हैं। पंत और साहा 20 जुलाई से एक संयुक्त काउंटी टीम के खिलाफ होने वाला अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे।

 

बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने यानी चार अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इससे पहले इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पुष्टि की है कि पंत को पिछले आठ दिनों से अलग-थलग रखा गया है। सूत्र के अनुसार, इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। समझा जा रहा है कि पंत वायरस के डेल्टा प्रकार से संक्रमित है, जिसके कारण इंग्लैंड में संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। उन्हें पिछले महीने यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान स्टेडियम में देखा गया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। हल्के बुखार के बाद पंत ने कोरोना का टेस्ट कराया था।

 

सूत्र ने कहा, ‘वह अपने एक परिचित के यहां पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेगा।’ हालांकि सूत्र ने यह नहीं बताया कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी कब टीम के साथ जुड़ेगा। पंत का अगले कुछ दिनों में फिर से कोरोना टेस्ट होने की उम्मीद है। पंत और चोटिल शुभमन गिल के अलावा बाकी पूरी भारतीय टीम गुरुवार को लंदन से डरहम रवाना हो गई। गिल को इस महीने की शुरुआत में पैर में चोट लगी थी और यह युवा बल्लेबाज टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर आ चुका है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। टीम इससे पहले 20 जुलाई से अभ्यास मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत होगी।

 

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘हां, एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है लेकिन वह पिछले आठ दिनों से अलग-थलग है। वह टीम के साथ किसी होटल में नहीं है, इसलिए कोई अन्य खिलाड़ी प्रभावित नहीं हुआ।’ शुक्ला ने कहा, ‘अब तक कोई और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। आपको जानकारी होगी कि हमारे सचिव जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को पत्र लिखकर नियमों का पालन करने को कहा है।’

 

 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था। भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया था।शाह ने अपने पत्र में खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि टीम के खिलाड़ियों को लगाए गए कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है, यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता।

 

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...