back to top

कोरोना का कहर : भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे श्रृंखला रद्द

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोरोना वायरस के कहर के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिए गए।

इस वैश्विक महामारी के कारण विश्व भर में अभी तक कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है और इस समय ही समझदारी है कि इस श्रृंखला को रद्द कर दिया जाए। देश गंभीर महामारी का सामना कर रहा है।

इन दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था। दोनों टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंच गई थी। अधिकारी ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी टीम दिल्ली आएगी और जल्द से जल्द उपलब्ध उड़ान से स्वदेश रवाना हो जाएगी। सरकारी दिशानिर्देशों के कारण पहले इन मैचों को खाली स्टेडियमों में करवाने का फैसला किया गया था।

सरकार ने महामारी के चलते खेल प्रतियोगिताएं दर्शकों के लिए बंद रखने का निर्णय किया था। आईपीएल भी 29 मार्च से शुरू नहीं होगा। उसे 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 80 मामले पाए गए हैं जबकि विश्वस्तर पर ऐसे मामलों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। विश्व स्तर पर इस घातक वायरस के कारण 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...