back to top

कर्मकांडों से नहीं होगा कोरोना का इलाज, दीर्घकालीन योजनाएं बनाए सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रतीकात्मक कर्मकांडों से कोरोना का इलाज नहीं होगा और सरकार को भुखमरी तथा बेरोजगारी की आशंकाएं दूर करने के लिए दीर्घकालीन व्यवस्थाएं बनानी होंगी।

अखिलेश ने रविवार को यहां एक बयान में कहा, “कोरोना वायरस का संक्रमण तमाम प्रयासों के बावजूद अभी फैलता ही जा रहा है। ऐसे में अब दीर्घकालीन व्यवस्थाएं करनी होगी। ताली-थाली के शोर या दिया-टार्च जलाकर रोशनी जैसे प्रतीकात्मक कर्मकाण्डों से मनोरंजन भले हो, मगर वह कोरोना का उपचार नहीं है।”

उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों में चूल्हों की आग ठंडी न हो, बच्चे दूध के बिना भूखे न सोएं और नौजवानों की आंखो में भविष्य का धुंध न पनपे, इस ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना होगा तथा देश-प्रदेश की विशाल आबादी के जीवनयापन के लिए विशेष प्रबन्ध करने होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हम विशेष रूप से सरकार का ध्यान कोरोना आपदा के बाद पैदा होने वाले प्रभावों के बारे में भी सावधान करना चाहेंगे। देश में नोटबंदी-जीएसटी से कुप्रभावित उद्योग-धंधे अब लॉकडाउन के बाद पूरी तरह बंद हो चुके हैं। बेरोजगारी का संकट गहरा रहा है। श्रमिक पलायन से उत्पन्न स्थितियां भी चिंताजनक होंगी। निर्यात तो पूरी तरह बंद हो गया है। मंदी का प्रकोप बढ़ भी सकता है।”

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...