back to top

कोरोना वायरस : योगी ने भीड़भाड वाले स्थानों पर जाने से बचने की दी सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार की रोकथाम के लिए जनता से सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाने की गुरुवार को अपील की। उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने लगभग डेढ़ माह पहले ही उपाय शुरू कर दिए थे। इसका परिणाम है कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस बीमारी से निपटने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। जनता के सहयोग से इस पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि कहीं भी भीड़़ नहीं जुटे।

धार्मिक स्थलों पर श्रद्घालुओं की भीड़ नहीं हो, इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने धर्म गुरुओं से आगे आकर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरूकता का प्रसार करने की अपील की है। इस दिशा में विभिन्न धर्म गुरुओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उन्होंने स्वागत किया है।

योगी ने कहा, चैत्र नवरात्र सन्निकट है। नवरात्र के प्रथम और दूसरे दिन तथा अष्टमी एवं नवमी पर लोग विशेष रूप से मन्दिरों में दर्शन-पूजन हेतु जाते हैं। इस दौरान अनेक स्थानों पर मेले आदि भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जनता की भारी भागीदारी होती है।

विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोग अपने घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें। इससे इस संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिले में धर्म गुरुओं से सम्पर्क और संवाद स्थापित कर उनके माध्यम से धार्मिक स्थलों पर एकत्रित न होने के लिए आमजन को जागरूक करें।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...