back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 49 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 83,809 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 49 लाख के पार पहुंच गई। वहीं, संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 38,59,399 हो गई है, इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ दर 78.28 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय द्वारा प्रदत्त आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 49,30,236 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,054 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 80,776 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक कुल 5.83 करोड़ नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 10.73 लाख नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में कोविड-19 के मामलों ने सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंचे। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया भर के देशों के कोविड-9 आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या के मामले में भारत पहले पायदान पर है। ब्राजील दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है।

जेएचयू के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। वहीं, संक्रमण से मौतों की संख्या के लिहाज से दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,054 लोगों की मौत हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा 363 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

कर्नाटक में 119, पंजाब में 68, उत्तर प्रदेश में 62, आंध्र प्रदेश में 60, पश्चिम बंगाल में 58, तमिलनाडु में 53, मध्य प्रदेश में 29, दिल्ली में 26, हरियाणा में 25, छत्तीसगढ़ में 18, गुजरात और जम्मू में 17-17, केरल और उत्तराखंड में 15-15 और राजस्थान और गोवा में 14-14 लोगों की मौत हुई।

वहीं असम में 13, ओडिशा में 11, तेलंगाना में 10, बिहार और पुडुचेरी में नौ-नौ, त्रिपुरा में सात, झारखंड में छह, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पांच-पांच, सिक्किम में दो और अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत हुई। देश में अब तक संक्रमण से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में अब तक 29,894, तमिलनाडु में 8,434, कर्नाटक में 7,384, आंध्र प्रदेश में 4,972, दिल्ली में 4,770, उत्तर प्रदेश में 4,491, पश्चिम बंगाल में 4,003, गुजरात में 3,227, पंजाब में 2,424 और मध्य प्रदेश में 1,791 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...