back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 47 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 94,372 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक 37,02,595 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही ठीक होने वालों की दर रविवार को 77.88 फीसदी हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 47,54,356 मामले सामने आए हैं जबकि 24 घंटे के भीतर 1,114 संक्रमित लोगों की मौत होने से इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 78,586 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की दर में और कमी आई है तथा यह घटकर 1.65 फीसदी रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित 9,73,175 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 20.47 फीसदी है। देश में कोविड-19 के कुल मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे, 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को यह संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 12 सितंबर तक कुल 5,62,60,928 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 10,71,702 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। बीते 24 घंटे के भीतर 1,114 संक्रमित लोगों की मौत हुई है जिनमें से 391 संक्रमित लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 94 की कर्नाटक में, 76-76 की मौत तमिलनाडु और पंजाब में, 67-67 संक्रमित लोगों की मौत आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में, 59 की पश्चिम बंगाल में, 37 की मध्य प्रदेश में, 28 की दिल्ली में, 24 की हरियाणा में, 23 की असम में, 20 की छत्तीसगढ़ में, 15-15 की केरल और गुजरात में, 14-14 लोगों की मौत राजस्थान तथा उत्तराखंड में हुई है।

संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत त्रिपुरा में, 11-11 की बिहार, ओडिशा तथा तेलंगाना में, 10-10 की गोवा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में, छह की चंडीगढ़ में, पांच की पुडुचेरी में, तीन की सिक्किम, दो की हिमाचल प्रदेश में तथा मेघालय, मणिपुर और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हुई है। देश में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 78,586 हो गई है।

इनमें से 29,115 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 8,307 की तमिलनाडु में, 7,161 की कर्नाटक में, 4,846 की आंध्र प्रदेश में, 4,715 की दिल्ली में, 4,349 की उत्तर प्रदेश में, 3,887 की पश्चिम बंगाल में, 3,195 की गुजरात में, 2,288 की पंजाब में और 1,728 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में पीड़ित अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...