back to top

कोरोना वायरस : चीन को मदद देगा भारत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत की ओर से मदद की पेशकश की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पत्र में, प्रधानमंत्री ने चीन में वायरस के प्रकोप को लेकर चीनी राष्ट्रपति और वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि मोदी ने समस्या से निपटने के लिए चीन को मदद की पेशकश की है। साथ ही प्रकोप से लोगों की मौत पर शोक जताया। चीनी अधिकारियों की तरफ से जारी नये डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 811 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के मामलों की संख्या 37,198 पर पहुंच गई है।

मोदी ने हुबेई प्रांत से करीब 650 भारतीयों को निकालने में मदद देने के लिए शी के प्रति आभार भी जताया। वहीं, हांगकांग में एक पोत पर पांच दिन से रोके गए सैंकड़ों लोगों को रविवार को चालक दल के 1800 सदस्यों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद जाने की इजाजत दी गई। इस बीच, कोरोना वायरस के खतरे के प्रति सबसे पहले आगाह करने और इस बात को लेकर सजा पाने वाले एक डॉक्टर की मौत से चीन में राजनीतिक सुधार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मांग उठने लगी है।

वुहान के एक नेत्र चिकित्सक ली वेनलियांग की शुक्रवार को मौत हो गई जिन्होंने एक महीने पहले सार्स जैसे विषाणु के बारे में खुलासा किया था। गौरतलब है कि ली (34) उन आठ चिकित्सकों में एक थे जिन्हें वुहान पुलिस ने कोरोना वायरस के संबंध में अफवाह फैलाने के लिए दंडित किया था। ली की मौत के बाद अकादमिक जगत से जुड़े कई लोगों ने चीन में और आजादी की मांग की है।

वहीं, चीन से एक उड़ान से पाकिस्तान पहुंचने के बाद कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि संदिग्ध मरीज एयर एशिया की उड़ान से शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे थे।

इस विमान में 177 यात्री सवार थे। इस बीच, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बढ़ती चिंताओं के बीच एशिया के सबसे बड़े विमानन एवं रक्षा कार्यक्रम सिंगापुर एयर शो से अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन और 12 चीनी कंपनियों सहित 70 से अधिक कंपनियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...