back to top

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।

पिछले 24 घंटों में कुल 22,942 लोग स्वस्थ हुए हैं जो एक दिन में स्वस्थ लोगों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही भारत में 6,35,756 लोग इस संक्रामक रोग से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,42,473 मरीजों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 63.33 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और अब महज 59 दिनों में ही संक्रमण के मामले नौ लाख के पार चले गए। यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना वायरस के 28,000 से अधिक मामले आए हैं।

आईसीएमआर के अनुसार 16 जुलाई तक कुल 1,30,72,718 लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई जिनमें से 3,33,228 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। भारत प्रति 10 लाख लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के 658 मामलों के साथ 106वें नंबर पर है। भारत में हर दस लाख लोगों पर मामलों की संख्या यूरोपीय देशों से चार से आठ गुना कम है।

मंत्रालय ने एक ट्वीट किया कि यूरोपीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार 15 जुलाई तक रूस और अमेरिका में प्रति 10 लाख कोविड-19 के मामले भारत के मुकाबले क्रमश: आठ और 16 गुना अधिक हैं। पिछले 24 घंटों में जिन 687 लोगों की मौत हुई है उनमें से 266 की महाराष्ट्र, 104 की कर्नाटक, 69 की तमिलनाडु, 58 की दिल्ली, 40 की आंध्र प्रदेश, 34 की उत्तर प्रदेश, 23 की पश्चिम बंगाल, 17 की बिहार, 16 की जम्मू कश्मीर, 10-10 की तेलंगाना और गुजरात तथा नौ की मौत पंजाब में हुई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ, मध्य प्रदेश में सात, झारखंड में चार, हरियाणा में तीन, असम, केरल और ओडिशा में दो-दो जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक शख्स ने जान गंवाई। इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 25,602 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 11,194 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 3,545, तमिलनाडु में 2,236, गुजरात में 2,089, उत्तर प्रदेश में 1,046, कर्नाटक में 1,032, पश्चिम बंगाल में 1,023, मध्य प्रदेश में 689 और राजस्थान में 538 लोगों की मौत हुई।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से अभी तक 492, तेलंगाना में 396, हरियाणा में 322, पंजाब में 230, जम्मू कश्मीर में 222, बिहार में 197, ओडिशा में 79, उत्तराखंड में 50, असम में 48, झारखंड में 42 और केरल में 37 लोगों ने जान गंवाई। पुडुचेरी में इस संक्रमण से 22, छत्तीसगढ़ में 21, गोवा में 19, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 11-11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन-तीन, मेघालय और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी। महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,84,281 मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,56,369, दिल्ली में 1,18,645, कर्नाटक में 51,422, गुजरात में 45,481, उत्तर प्रदेश में 43,441 और तेलंगाना में 41,018 लोग संक्रमित पाए गए। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 38,044, पश्चिम बंगाल में 36,117, राजस्थान में 27,174, हरियाणा में 24,002, बिहार में 21,764 और मध्य प्रदेश में 20,378 हो गया।

असम में संक्रमण के 19,754 मामले सामने आए। इसके बाद ओडिशा में 15,392, जम्मू कश्मीर में 12,156, केरल में 10,275 जबकि पंजाब में 9,094 मामले सामने आए। छत्तीसगढ़ में 4,932, झारखंड में 4,624, उत्तराखंड में 3,982, गोवा में 3,108, त्रिपुरा में 2,283, मणिपुर में 1,764, पुडुचेरी में 1,743, हिमाचल प्रदेश में 1,377 और लद्दाख में 1,147 लोग संक्रमित पाए गए।

नगालैंड में 916, चंडीगढ़ में 651 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 543 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 543, मेघालय में 377, मिजोरम में 272, सिक्किम में 243 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 180 मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। उसने बताया कि 531 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...