back to top

कोरोना वैक्सीनेशन दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान : सहगल

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बुधवार को कहा कि कारोना टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। इसकी ग्राउंड लेवल पर सफलता तभी संभव है जब इसकी जमीनी स्तर पर सफलता के लिए जन सहयोग अपेक्षित होगा। सहगल ने कहा कि प्रदेश में इंतजाम कर लिए गये हैं, और 16 तारीख से इसका पहला चरण शुरू कर दिया जायेगा।

पत्र सूचना कार्यालय के लखनऊ, क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से कोरोनावायरस को लेकर एक वेबीनार में सहगल ने कहा कि टीकाकरण के इस महाअभियान में पत्रकारों की बहुत बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अफवाहों से बचें और टीकाकरण के बारे में सभी को सही सूचना दे मीडिया के जरिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लंबे समय से करोना के खिलाफ देश मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहा है।

किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर सूर्यकांत ने कहा कि यह टीकाकरण हर तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि टीके का पूरी तौर पर परीक्षण किया जा चुका है, और हर परीक्षण में सफल साबित हुआ है। बहुत से लोगों ने टीका लगवाया है, पहले चरण में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाने लगाया जायेगा। सुरक्षा कर्मियों को भी पहले चरण में टीका लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सभी को इस टीके के बारे में पूरी तौर पर स्वस्थ हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार टीकाकरण के बाद कुछ छोटी-मोटी दिक्कते लोगों को आती है उसके लिए भी पूरी तौर पर इंतजाम किया गया है। इससे पहले भी करोना जैसी और जैसी भी बीमारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया और यह अभियान भी सफल रहा।

वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि कोरोना टीका करण अभियान में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया को सच्चाई सामने लानी चाहिए और लोगों तक सही सूचना पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जो भी अभियान चलाये गये हैं, उन सभी में मीडिया ने बढ़-चढ़कर के भूमिका निभाई है, और अभियानों की सफलता में मीडिया की भूमिका रही है। स्थानीय लोगों के बयान मीडिया में आने चाहिए।

प्रदेश में कोरोनावायरस अभियान के प्रभारी अधिकारी डॉ अजय धई ने कहा कि टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में पर्याप्त संख्या में सेंटर बनाये गये हैं और कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए पूरे इंतजाम किए गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात का प्रयास कर रही है सभी को टीका लगे। टीका अपने में काफी और महत्वपूर्ण है और निश्चित रूप से इसका सुखद परिणाम देश को देखने को मिलेगा।

पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक आर पी सरोज ने कहा कि सरकारी मीडिया इस टीकाकरण अभियान का प्रचार सुनियोजित ढंग से कर रहा है लोगों तक सच्चाई पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अगर किसी को सोशल मीडिया या कहीं पर किसी भी मीडिया में कहीं पर भी किसी प्रकार की सूचना मिल रही है, अफवाह है तो उसकी उसकी सूचना पीआईबी को दें। ताकि फ़ैक्ट चेक के ज़रिये सच्चाई को सामने लाया जा सके।

वेबीनार का संचालन पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ के उपनिदेशक डॉ श्रीकांत श्रीवास्तव ने किया। श्रीवास्तव ने कोविड वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस अभियान को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए संकल्प कर चुकी है। कोविड का टीका हर प्रकार से सुरक्षित है और सभी को आगे आकर के इस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...