back to top

भारत में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख के नीचे

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और ैमील का पत्थरै पार करते हुए, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 106 दिनों के बाद पहली बार 5 लाख से नीचे आ गई है, जो अब कुल मामलों का केवल 5.73 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे के अंतराल में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 44,281 नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले महज दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं, जिनमें दिल्ली भी शामिल है, जहां अब तक के सर्वाधिक 7,830 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों की संख्या के मामले में इसके बाद केरल है, जहां 6,010 नए दैनिक मामले सामने आए हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,94,657 है। 28 जुलाई को इलाजरत मरीजों की संख्या 4,96,988 थी।

मंत्रालय ने कहा, यह देश में इलाजरत मामलों में गिरावट के एक निरंतर रुझान को भी इंगित करता है। यह इस संदर्भ में और भी महत्त्वपूर्ण है कि दुनिया भर के कई देशों में कोविड-19 के मामले काफी बढ़ रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि केंद्र सरकार की निरंतर, क्रमिक और लक्षित रणनीतियों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा उनके प्रभावी कार्यान्वयन, डॉक्टरों और अन्य सभी कोविड-19 योद्घाओं की समर्पित और निस्वार्थ सेवा के कारण संभव हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम है। मंत्रालय ने कहा, ैसिर्फ 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से अधिक इलाजरत मामले हैंअ दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में 50,000 से अधिक इलाजरत मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे की अवधि में कुल 44,281 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 50,326 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। दैनिक नए मामलों से अधिक दैनिक रिकवरी की संख्या रहने का यह 39वां दिन है। कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...