back to top

कोरोना : दुनिया में दो करोड़ 18 लाख लोगों को संक्रमण

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 52 हजार 238 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 76 हजार 111 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 586 की मौत हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग में रविवार को 44 नए मामले सामने आए। यहां हर रोज सामने आने वाले संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सोमवार को नई पाबंदियों का ऐलान किया।

बोलिविया में रविवार को संक्रमण के 1198 मामले सामने आए और 55 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। अब तक देश में 4058 लोगों की जान गई है। वहीं, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां 483 मौतें हुई हैं।

फ्लोरिडा, टेक्सास और लुसियाना में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि देश में फ्लू का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में संक्रमण के मामलों बढ़ सकते हैं। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के मुताबिक, आने वाले महीनों में यहां मौतों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो सकता है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज भी 75% तक बढ़ सकते हैं।

उधर, बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

वहीं, मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 448 नए मामले सामने आए और 214 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 162 हो गया है। अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...