back to top

कोरोना : दरें कम हुई, पर जांच अब खटाई में, निजी लैब वालों को लागत से कम कीमत मंजूर नहीं

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने निजी लैब में कोविड जांच दरें कम कर दी हैं। अब निजी लैब वाले अधिकतम 900 रुपये ही वसूल पायेंगे। दरें घटने के साथ ही निजी पैथालॉजी सेन्टरों में कोविड जांच खटाई में पड़ती नजर आ रही है। कारण, निजी लैब वालों को यह दर रास नहीं आ रही है। उनका कहना है कि इन दरों पर जांच करने उनका परता ही नहीं पड़ रहा है। बल्कि जांच करने से उनकी अपनी जेब ही हल्की करनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि शुरुआत में निजी लैबों के लिए कोविड जांच दर 2500 रुपये निर्धारित की गयी थी, जिसे सितम्बर माह में घटाकर 1600 रुपये कर दिये गये थे। इसको लेकर भी काफी विरोध हुआ था लेकिन किसी तरह निजी पैथालॉजी जांच को राजी हो गये थे। लेकिन सरकार ने एक बार फिर जांच दरें घटा दी। इसके तहत अब निजी लैब में परीक्षण की दर 1600 रुपये से घटाकर 700 रुपये कर दी गई है, जो देश में सबसे कम है। रोगी के घर से नमूना लेने की स्थिति में ही लैब को आरटीपीसीआर परीक्षण 900 रुपये चार्ज करने की अनुमति दी गई है।

इन दरों में जीएसटी भी शामिल है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को इस सम्बन्ध में एक आदेश जारी कर कहा था कि वर्तमान में आरटीपीसीआर टेस्ट किट रिजेंट्स तथा वीटीएम किट के दामों में गिरावट होने के कारण शुल्क में कमी की गई है। आदेश में कहा गया है कि टूनेट मशीन के जरिये जांच के लिए भी 1600 रुपए शुल्क ही लिया जाएगा। यह आदेश सभी निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं के लिए हैं। शुल्क से अधिक धनराशि वसूली को महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा।

पैथालॉजी एसोसिएशन का कहना है कि वह इतनी कम दरों में जांच नहीं कर पायेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी उनकी इस मांग को जायज बताते हुए समर्थन किया है। लखनऊ पैथालॉजी एसोसिएशन के सचिव अमित रस्तोगी का कहना है कि एक टेस्ट करने की लागत 2200 रुपये से ज्यादा आ रही है।

जांच की कॉस्ट में इस जांच में प्रयोग की जाने वाली गुणवत्तपूर्ण रीजेंट किट के अलावाए नमूना संग्रह करने में आने वाला खर्च, हॉस्पिटल या घर से नमूना संग्रह करना, इसमें सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रयोग किये जाने वाले डिस्पोजेबुल आइटम, मशीनों की मेंटीनेंस, ई- रिपोर्टिंग, डाटा एंन्ट्री करने के लिए डाटा आपरेटर्स का खर्च, कोविड वेस्ट मैटीरियल के डिस्पोजल का खर्च आदि शामिल हैं। सरकार ने पहले ही जांच मूल्य लागत से लगभग आधे कर दिये थे। अब इतने कम मूल्य पर जांच करना सम्भव नहीं है। यदि सरकार इसी तरह जांच मूल्य घटाती रही तो आने वाले समय में निजी पैथालॉजी सेन्टर जांच करने से कतराने लगेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...