back to top

कोरोना : मदद को आगे आए रजनीकांत

मुंबई। कोरोना का कहर भारत समेत दुनियाभर में जारी है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। कोरोना के कारण तमाम लोगों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। खासतौर पर दिहाड़ी पर काम करनेवाले लोगों को इससे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि, सरकारें इस पर काम कर रही हैं और धीरे-धीरे सिलेब्रिटीज भी मदद को आगे आ रहे हैं।

इस लिस्ट में ताजा नाम सुपरस्टार रजनीकांत का जुड़ गया है। साउथ के मशहूर ऐक्टर रजनीकांत ने फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को 50 लाख का डोनेशन दिया है। कोरोना के कारण वर्कर्स काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में रजनी की यह आर्थिक मदद काफी मायने रखती है। बता दें, इस समय फिल्म इंडस्ट्री में सारे काम ठप पड़े हैं और सबसे बड़ी समस्या दिहाड़ी मजदूरी पर काम करनेवालों पर बन आई है। कुछ दिनों पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज ने यह निर्णय लिया था कि वह अपने जरूरतमंद साथियों को राशन का वितरण करेगी।

यही नहीं, बॉलिवुड के कई बड़े नाम इस मदद में अपना साथ देने के लिए आगे आ गए हैं। इनमें सोनम कपूर, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, सलीम मर्चेंट, संजय गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री और करणवीर वोहरा सहित तमाम हस्तियां शामिल हैं। फेडरेशन और बॉलिवुड की बड़ी हस्तियों द्वारा यह मदद सेट पर मेकअप आर्टिस्ट, ड्राइवर, स्पॉटबॉय, लाइट मैन, कैमरा असिस्टेंट, सेट डिजाइन करने के दौरान काम करने वाले तकनीकी कलाकार और मजदूरों सहित अन्य जरूरतमंद टेक्निशन के लिए की जा रही है।

बॉलिवुड ही नहीं, हॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी इस जानलेवा वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि अमेरिकन पॉप स्टार और ऐक्ट्रेस रिहाना के एनजीओ क्लैरा लियोनेल फाउंडेशन ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद कर रही संस्थाओं को लगभग 38 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है। रिहाना के अलावा ऐक्ट्रेस इवा मेन्डेस ने लॉस ऐंजिलिस के रीजनल फूड बैंक को मदद दी है।

मॉडल और टीवी सिलेब्रिटी किम कार्दशियां ने अपने एक ब्रैंड के टोटल प्रॉफिट का 20 पर्सेंट कोरोना वायरस के पीड़ितों के लिए दान देने का फैसला किया है। ऐक्ट्रेस और सिंगर माइली साइरस ने एक एनजीओ के लिए कैंपेन करने का फैसला किया है जिसका पूरा प्रॉफिट दान में जाएगा। मशहूर ऐक्टर रायन रेनॉल्ड्स ने 10 लाख डॉलर की सहायता दी है। पॉप स्टार लेडी गागा ने अपने एक ब्रैंड का 20 पर्सेंट प्रॉफिट डोनेट करने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...