back to top

कोरोना : भारत में इलाजरत मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन 10 लाख से कम

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन 10 लाख से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि बीते 10 दिनों में संक्रमण का पता लगाने के लिए प्रतिदिन औसतन 11.5 लाख से ज्यादा परीक्षण किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में 7.89 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। उसने बताया कि संक्रमित होने की दर में भी काफी कमी आई है। मंत्रालय ने बताया, ‘संक्रमित होने की दर में काफी गिरावट आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने में जांच ने काफी प्रभावी उपाय के तौर पर काम किया है।’

उसने बताया कि आज की तरीख तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9,37,625 है जो शनिवार की तुलना में 7,371 कम है। भारत ने गुरुवार को 10,97,947, शुक्रवार को 11,32,675 और शनिवार को 11,42,131 नमूनों की जांच की। मंत्रालय ने बताया कि भारत की जांच करने की क्षमता को काफी बढ़ाया गया है। रोजाना 15 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा सकती है।

अधिक नमूनों की जांच करने से संक्रमितों की जल्दी पहचान हो सकी, उन्हें जल्द पृथक-वास में भेजा गया और प्रभावी उपचार दिया गया। इससे मृत्यु दर में कमी आई जो घटकर 1.55 प्रतिशत हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 82,260 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 75,829 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल के दिनों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से अधिक रही है। भारत में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या रविवार को 55,09,966 पहुंच गई।

अब संक्रमण से ठीक होने की दर 84.13 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने वाले नए मरीजों में से 75.44 प्रतिशत दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। साथ ही संक्रमण से ठीक होने वाले नए मरीजों में से सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र के ही हैं।

इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लोग हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण का इलाज करा रहे 77.11 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। कोरोना वायरस संक्रमण के 78 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में 14000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 9886 और केरल में 7834 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या एक हजार से कम (940) रही।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण दम तोडऩे वाले मरीजों में से 80.53 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। शनिवार को दर्ज की गई मौतों से से 29 प्रतिशत महाराष्ट्र से थी जहां 278 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कर्नाटक में 100 संक्रमितों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...