back to top

कोरोना : भारत में लगातार दूसरे दिन आठ लाख से कम रही रोगियों की संख्या

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या रविवार को लगातार दूसरे दिन आठ लाख से कम रही। यह संख्या देश में कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार फिलहाल देश में कोविड-19 के 7,83,311 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 65,97,209 है, जो इलाज करा रहे रोगियों की संख्या से 58,13,898 अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण से उबरने की दर 88.03 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ समेत लगभग 22 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 20 हजार से भी कम कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 20 हजार से 50 हजार के बीच है। वहीं तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में रोगियों की संख्या 50 हजार से अधिक है।

मंत्रालय ने बताया, देश में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज कोविड-19 से उबर रहे हैं, जिसके चलते इलाज करा रहे मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कुल 72,614 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जबकि इसी अवधि के दौरान 61,871 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ हुए नए लोगों में से 79 फीसदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक करीब 14,000 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा संक्रमण के 61,871 नए मामलों में से 79 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण के 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा केरल से नौ हजार से अधिक मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में।,033 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से करीब 86 प्रतिशत लोगों की मौत महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश और केरल में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 463 लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में हुई कुल मौतों का 44 प्रतिशत से अधिक है।

मंत्रालय के रविवार सुबह जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 74,94,551 हो गई है जबकि संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 65,97,209 हो गई है। देश में संक्रमण से उबरने की दर 88.03 प्रतिशत है।

इसके अलावा एक दिन में।,033 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या।,14,031 हो गई है। दुनियाभर के कोरोना वायरस से संबंधित आंकड़े प्रकाशित करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत कोविड-19 के इलाजरत रोगियों की संख्या और कुल संक्रमितों मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...