back to top

कोरोना : विश्व भर 64 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार 083 लोग संक्रमित हैं। इनमें 64 लाख 34 हजार 012 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 33 हजार 388 लोगों की मौत हो गई है। रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 6736 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 6.81 लाख हो चुकी है।

वहीं, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 12 हजार 326 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1.29 लाख केस अमेरिकी क्षेत्र में मिले हैं। यहां अमेरिका में सबसे ज्यादा 53 हजार 213 और ब्राजील में 48 हजार 105 नए मामले मिले। इसके बाद दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले मिले। यहां 24 घंटे में 27,947 केस मिले और 534 मौतें हुई हैं। वहीं, मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है।

मौतों के मामले में यह पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां शनिवार को 6,914 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 523 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 2.25 लाख संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.47 लाख लोग ठीक हुए हैं। उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 1091 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 42,223 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1290 लोगों की मौत हुई थी।

ब्राजील कोरोना से प्रभावित होने और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उस दिन टेक्सास में कोरोना के 8258 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 33 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 1.91 लाख प्रभावित हो चुके हैं और 2608 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। यहां 97 हजार लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

वहीं, फ्लोरिडा में एक दिन में 11,445 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के 100 दिन हो चुके हैं। देश में 27 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां 1 मई से प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू की गई। इसके बाद मामले भी बढ़ने शुरू हुए। देश में 24 घंटे में 10,853 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.87 लाख हो गई है।

वहीं, 3026 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इजराइल में 24 घंटे में 977 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 29 हजार से ज्यादा हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 330 हो चुकी है। यहां 17 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने कहा कि देश के सीमा पुलिस चीफ याकुव शब्ताई कोरोना संक्रमित मिले हैं।

नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को कहा कि राज्य में एक भी नया केस नहीं मिला है। राज्य में फिलहाल 3 बिना लक्षण वाले मरीज हैं और 121 का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, यहां 68,135 संक्रमित हैं। इनमें से 63,623 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब तक 4512 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...