back to top

कोरोना : अमेरिका में 61 लाख से ज्यादा संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 54 लाख 49 हजार 163 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 77 लाख 60 हजार 450 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 51 हजार 574 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 39 हजार 759 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

न्यूजीलैंड के शहर आॅकलैंड से लॉकडाउन हटा लिया गया है। स्कूल खोलने की भी इजाजत दे दी गई है। शहर में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद 12 अगस्त को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। न्यूजीलैंड में सोमवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। देश में अब तक 1738 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इंडोनेशिया में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

देश के डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे 100 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। कई अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि वे पूरी क्षमता से चल रहे हैं, उनके यहां अब जगह नहीं बची है। रविवार को देश में 2858 नए मामले आए। देश में अब तक 1 लाख 72 हजार 53 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इजराइल में सरकार से नाराज 400 लैब्स के 2,000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

देश में केवल गंभीर मरीजों, कैंसर और हार्ट के मरीजों की टेस्टिंग की जाएगी। कोरोना की टेस्टिंग भी चालू रहेगी, इसमें सिर्फ पॉजिटिव मिले लोगों का रिजल्ट बताया जाएगा। निगेटिव आने पर कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 555 नए मामले आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 14 हजार 20 और मरने वालों की संख्या 919 हो गई है। वहीं, ब्राजील में रविवार को करोना से 366 लोगों की मौत हुई और 16 हजार 158 नए मामले आए।

देश में संक्रमण के कुल मामले 38 लाख 62 हजार 311 हो गए हैं। अब तक एक लाख 20 हजार 896 लोगों की जान गई है। साउ पोलो में 8 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 29 हजार से ज्यादा की जान गई है। संक्रमण के मामले में इसके बाद रियो डि जेनेरियो है। उधर, चीन में 24 मरीजों की रविवार को अस्पतास ले छुट्टी हो गई। अब देश में केवल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...