कोरोना : दुनिया में 2.66 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 53 लाख 96 हजार 479 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 66 लाख 19 हजार 998 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 79 लाख 90 हजार 309 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.41 लाख के पार हो चुका है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार से सभी बार और कैफे बंद करने को कहा गया है। देश में अब तक 6 लाख 19 हजार 190 मामले सामने आए हैं और 32 हजार 230 लोगों की जान गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने सोमवार को आॅकलैंड से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने दूसरी बार भी कोरोनावायरस को हरा दिया है। देश में अब तक 1855 संक्रमित मिले हैं और 25 लोगों की मौत हुई है।

उधर, वर्ल्ड हेल्थ आॅर्गनाइजेशन ने कहा कि अफ्रीका के 54 देशों में संक्रमितों का आंकड़ा 10.5 लाख के पार हो गया। अब तक इन देशों में 36 हजार 319 मौतें हुई हैं। इनमें से आधे से ज्यादा करीब 6 लाख 80 हजार मामले और 16 हजार 938 मौतें साउथ अफ्रीका में हुई हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ज्यादातर अफ्रीकी देशों में अस्पतालों की सुविधा कम है।

इन देशों में संक्रमण की चपेट में आने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा है। यही वजह है कि यहां पर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 76.36 लाख मरीज हो चुके है। इस बीमारी से 2.14 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाईं। वहीं, ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 22 हजार 961 मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles