back to top

कोरोना से दुनिया भर में 3.51 करोड़ लोग संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 49 लाख 8 हजार 687 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 59 लाख 89 हजार 759 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 79 लाख 36 हजार 938 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.33 लाख के पार हो चुका है।

रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 10,499 केस मिले हैं और 107 लोगों की जान गई है। 15 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 12.15 लाख मरीज मिल चुके हैं और 21,358 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ब्रिटेन के नार्थम्बुरिया यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी स्टूडेंट्स को सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें बाहर किया जा सकता है।

स्टूडेंट्स के साथ ही उनके फ्लैट में रहने वालों और उनके संपर्क में आए लोगों को सेल्फ आइसोलेट होने के लिए कहा गया है। ब्रिटेन में 4 लाख 80 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। उधर, स्पेन में में 8 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 32 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

वहीं, रूस में बीते 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में अब तक संक्रमण के 12 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, फ्रांस में 24 घंटे में 16 हजार 972 मामले सामने आए हैं। अब तक फ्रांस में 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 32 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

उधर, सऊदी अरब में सात महीने बाद रविवार से मुस्लिमों का धार्मिक स्थल मक्का उमरा के लिए खोला गया। हालांकि, इसके लिए जरूरी सावधानियों का ध्यान रखा गया है। उमरा में हर साल पूरी दुनिया से लाखों मुसलमान पहुंचते हैं। इसे तीन चरणों में खोला जाएगा। पहले चरण में सऊदी के 6 हजार लोगों को जाने की इजाजत होगी। दूसरे स्टेज में 18 अक्टूबर के बाद 18 हजार लोग जा सकेंगे। हज मंत्री मोहम्मद बेनतेन ने इसकी जानकारी दी। सऊदी अरब में अब तक 3 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 4850 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...