back to top

कोरोना संक्रमण के मरीज की मौत

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि बुधवार को हुई। 25 साल के युवक की मौत गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बुधवार को बताया कि गोरखपुर से आए मरीज के नमूने में संक्रमण पाया गया।

गोरखपुर के जिलाधिकारी विजएंद्र पाडिंयन ने पत्रकारों को बताया कि बस्ती जिले के 25 साल के युवक की सोमवार को बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। वह रविवार को दोपहर सवा तीन बजे भर्ती हुआ था। उसकी मौत के बाद जो रिपोर्ट आई है उसमें वह कोरोना संक्रमित निकला है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस युवक का इलाज पिछले तीन माह से बस्ती के जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में हो रहा था। उसे गुर्दे की समस्या थी तथा सांस लेने में दिक्कत थी।

नियमों के मुताबिक उसके सैम्पल परीक्षण के लिए गोरखपुर लाए गए तो वह संक्रमित निकले। इसके बाद नमूने परीक्षण के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए जहां से भी उसके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। जिलाधिकारी ने बताया कि डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित जो छह लोग उस मरीज के संपर्क में आए थे उन सभी को पृथक रखा गया है। इसके अलावा रोगी को लाने वाली एंबुलेंस के चालक और रोगी के एक रिश्तेदार को भी पृथक रखा गया है।

जिलाधिकारी ने बताया, हमने बस्ती जिला प्रशासन को एलर्ट कर दिया है कि जो भी लोग इस रोगी के संपर्क में आए हैं या जो लोग इसके अंतिम संस्कार में गए हों सभी को पृथक रखा जाए। हम सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से और फोन काल के रिकार्ड के आधार पर इस बात का पता लगा रहे है कि रोगी के संपर्क में कौन कौन से लोग आए थे।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...