back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत

लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 11 और लोगों की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 268 हो गयी है। इसके अलावा प्रदेश में 382 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब यह संख्या बढ़कर 10,103 हो गई है। राजधानी में शनिवार को कोरोना से लगातार दूसरी मौत हुई।

शुक्रवार को बलरामपुर चिकित्सालय के पूर्व निदेशक की मौत के बाद शनिवार को उसी इलाके ऐशबाग निवासी बुजुर्ग ने बलरामपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। राजधानी में शनिवार को कोरोना के 10 नये मामले प्रकाश में आये। इनमें से तीन महिलाएं व सात पुरुष हैं। नये मरीजों में से तीन चारबाग के आरपीएफ के जवान हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 32 केस कानपुर नगर में मिले हैं। यह जानकारी प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि 5,908 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 11,318 नमूनों की जांच की गयी। प्रदेश में 3927 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

पूल टेस्टिंग के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 983 और दस-दस नमूनों के 148 पूल लगाये गये। इनमें पांच-पांच नमूनों वाले पूल में 179 पूल और दस-दस नमूनों वाले में 25 पूल कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इनकी अब अलग-अलग जांच की जाएगी। कोराना के कहर से कानपुर में एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि छह नए पॉजिटिव केस मिले हैं। कानपुर में यह 15वीं मौत है।

उन्नाव में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। यहां के शुक्लागंज के आदर्शनगर में कोरोना पॉजिटिव मिले मां-बेटे के स्वजनों में चार और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इटावा में शनिवार को मिली सैंपल रिपोर्ट में दस नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज कोई भी स्वस्थ केस नहीं आया। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है।

इनमें 43 एक्टिव मरीज हैं जबकि 33 की रिकबरी हो चुकी है। एक संक्रमित की मृत्यु हो गई है। अलीगढ़ के नौ मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इन सहित अब संक्रमितों की संख्या 85 हो गई है। कन्नौज में कोरोना संक्रमितों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रवासी और उनके संपर्क में आए लोगों में संक्रमण मिलने का सिलसिला जारी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...