back to top

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 हजार पार, अब तक 2,549 लोगों की मौत

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 134 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,549 तक पहुंच गई है। वहीं बुधवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 78,003 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 49,219 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 26,234 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 33.63 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बुधवार सुबह से 134 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 54 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 29, दिल्ली में 20, पश्चिम बंगाल में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान में चार, तमिलनाडु में तीन, तेलंगाना और कर्नाटक में दो-दो, आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अब तक इस वायरस की वजह से 2,549 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 975, गुजरात में 566, मध्य प्रदेश में 232, पश्चिम बंगाल में 207, राजस्थान में 121, दिल्ली में 106, उत्तर प्रदेश में 83, तमिलनाडु में 64 और आंध्र प्रदेश में 47 लोगों की मौत हुई। तेलंगाना में 34, कर्नाटक में 33, पंजाब में 32, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 11-11 तथा बिहार में सात और केरल में छह लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह में नए आंकड़े जारी किए हैं। कोरोना वायरस से देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 25,922 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 9,267, तमिलनाडु में 9,227, दिल्ली में 7,998, राजस्थान में 4, 328, मध्य प्रदेश में 4,173 और उत्तर प्रदेश में 3,729 लोग संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 2,290, आंध्र प्रदेश में 2,137, पंजाब में।,924, तेलंगाना में।,367, जम्मू-कश्मीर में 971, कर्नाटक में 959, बिहार में 940 और हरियाणा में 793 मामले हैं।

केरल में 534, ओडिशा में 538, चंडीगढ़ में 187 और झारखंड में 173 मामले हैं। त्रिपुरा में संक्रमण के 155 मामले, असम में 80, उत्तराखंड में 72, हिमाचल प्रदेश में 66, छत्तीसगढ़ में 59, लद्दाख में 43 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं, जबकि मेघालय और पुडुचेरी में संक्रमण के 13 और गोवा में सात मामले हैं।

मणिपुर में संक्रमण के दो मामले हैं। वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली में संक्रमण के एक-एक मामले हैं। मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े पुष्टि और मिलान का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...