back to top

देश में कोरोना के कुल 82.67 लाख मामले, 76,03,121 लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82.67 लाख हो गए। वहीं अभी तक 76 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 38,310 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,67,623 हो गए। वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,097 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में 76,03,121 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 91.96 फीसदी हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। वहीं देश में लगातार पांचवे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम रही।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,41,405 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.55 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो नवम्बर तक कुल 11,17,89,350 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,46,247 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 490 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 104 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के 58, पश्चिम बंगाल के 57, दिल्ली के 42, तमिलनाडु के 31 और कर्नाटक के 29 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,23,097 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 44,128 लोग महाराष्ट्र के थे। वहीं इनके अलावा कर्नाटक के 11,221, तमिलनाडु के 11,183, उत्तर प्रदेश के 7,076, पश्चिम बंगाल के 6,957, आंध्र प्रदेश के 6,719, दिल्ली के 6,604, पंजाब के 4,227 और गुजरात के 3,725 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...