back to top

कोरोना के 24 घंटे में संक्रमण के 1334 नए मामले सामने आए, 27 मौतें हुईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 1,334 नए मामले सामने आने और 27 मरीजों की मौत होने की रविवार को जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15,712 हो गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 507 हो गई है।

अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित हुए मरीजों में अब तक 2,232 को स्वास्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के बाद स्वस्थ होने की दर अब 14.19 प्रतिशत हो गई है। अग्रवाल ने कोरोना वायरस के टीके और दवा के परीक्षण के मोर्चे पर काम करने के लिए स्वास्थ्य और विज्ञान एवं प्रौद्येगिकी मंत्रालय सहित अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञों का एक उच्च स्तरीय कार्यबल गठित किए जाने की भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ टीका बनाने के लिए जैवप्रौद्योगिकी विभाग को केंद्रीय समन्वय एजेंसी नियुक्त किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण के लिए अब तक 3,86,791 सेंपल का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें शनिवार को किए गए 37,173 परीक्षण भी शामिल हैं।

देश में संक्रमण के प्रभाव से मुक्त इलाकों में 20 अप्रैल से लॉकडाउन के नियमों में आंशिक छूट दिए जाने की जानकारी देते हुए अग्रवाल ने कहा कि संक्रमण की अधिकता वाले हॉटस्पॉट्स इलाकों में निषिद्घ क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) आंशिक छूट के दायरे में नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंशिक छूट वाले इलाकों सहित पूरे देश में तीन मई तक सिनेमा घर, वाणिज्यिक परिसर, धार्मिक स्थल और शिक्षण संस्थान सहित अन्य गैर अनिवार्य सेवाएं बंद रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई तक के लिए लागू किया गया है। इस दौरान गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से संक्रमण मुक्त इलाकों में लॉकडाउन से आंशिक छूट देने के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने राज्य सरकारों से आंशिक छूट वाले इलाकों में सख्ती से निगरानी करने को कहा है। राज्य सरकारों को मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में गश्त के पुख्ता इंतजाम करते हुए इन क्षेत्रों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक मेलजोल से दूरी) का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...