back to top

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में 46,232 नये केस

नई दिल्ली। पूरे देश में एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब कोरोना की नयी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले तो केंद्र सरकार के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माने की रकम को पांच सौ रुपये से बढ़ा दो हजार रुपये कर दिया है।

इसके चलते लोगों में जुर्माने का खौफ तो बढ़ा ही है, साथ में सावधानी बरतने के लिए जागरूकता में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, देश में कोरोना के 46, 232 नये मामले सामने आए हैं और 564 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही, अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 90,50,597 हो गए हैं।

शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर।,32,726 तक पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है। आंकड़ों में कहा गया है कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गयी है। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है।

देश में कोविड19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी। इसमें कहा गया है कि 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गयी थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...