back to top

भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 86,83,916 हुए

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए। वहीं देश में अभी तक 80,66,501 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 550 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,121 हो गई। देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,89,294 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.63 प्रतिशत है। उसके अनुसार देश में कुल 80, 66,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.89 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 11 नवम्बर तक कुल 12,19,62,509 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,93,358 नमूनों का परीक्षण अकेले बुधवार को किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 550 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 125 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 85, पश्चिम बंगाल के 49, पंजाब के 31, केरल के 29, तमिलनाडु के 28, हरियाणा तथा छत्तीसगढ़ के 25-25, कर्नाटक के 23 और उत्तर प्रदेश के 20 लोग थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,28,121 लोगों की वायरस से मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 45,560, कर्नाटक के 11,453, तमिलनाडु के 11,415, पश्विम बंगाल के 7,452, उत्तर प्रदेश के 7,281, दिल्ली के 7,228, आंध्र प्रदेश के 6,828, पंजाब के 4,389 और गुजरात के 3,776 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...