back to top

भारत में कोरोना के मामले 83 लाख के पार, ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार चले गए। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 83,13,876 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं 514 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई। आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 76,56,478 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,33,787 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.42 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन नवम्बर तक कुल 11,29,98,959 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,609 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 514 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 120 महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के 58, पश्चिम बंगाल के 56, दिल्ली के 48, तमिलनाडु के 31 और कर्नाटक तथा केरल के 26-26 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,23,611 लोगों की वायरस से मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 44,248 लोग महाराष्ट्र के थे।

इनके अलावा कर्नाटक के 11,247, तमिलनाडु के 11,214, उत्तर प्रदेश के 7,089, पश्चिम बंगाल के 7,013, आंध्र प्रदेश के 6,734, दिल्ली के 6,652, पंजाब के 4,245 और गुजरात के 3,731 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...